Skip to content
Thanks Bharat 50,000 Quiz questions

Thanks Bharat 50,000 Quiz questions

जैसा की आप सब जानते है कि Thanks Bharat Youtube Channel समय समय पर प्रतियोगिताएं करवाता रहता है। जिसमें अमूल्य पुस्तकें अथवा नकद रुपये पुरस्कार हेतु दिए जाते है। इसके अतिरिक्त देश-धर्म हेतु जहां भी सहयोग की भनक भी लगती है, तो हम सदैव आगे बढ़कर सामर्थ्य अनुसार तुरंत सहयोग करते है जिसको सार्वजनिक भी नहीं किया जाता है। अतः यदि ऐसा कोई व्यक्ति या संस्था है जो देश-धर्म के लिए किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहा है तो हमें बताएं। हम पहले भी वीडियो बना चुके है व अनेकों बार लाइव में बोल चुके है कि Thanks Bharat Youtube Channel का मासिक 50-55 हजार का सहयोग उन अभाव में फंसे लोगों के लिए है। अस्तु, यह प्रतियोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सामर्थ्य से बाहर जाकर भी ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य है कि सभी नौजवान ज्ञानवान, बुद्धिमान व सत्यवान बनें। अतः आप सभी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेवें। इसलिए नहीं कि पुरस्कार मिलेंगे, बल्कि इसलिए कि कुछ नया जानने का व गहन विचारने का अवसर मिलने वाला है। Thanks Bharat की प्रत्येक वीडियो, चाहे वह बाहर से कितनी भी सामान्य दिखाई दे, किन्तु अनेक महत्वपूर्ण गहन तथ्यों को बताती है। प्रत्येक वीडियो में नई जानकारी होती है। हम कभी एक विषय को बार बार नहीं उठाते, केवल ज्ञानवर्धन हेतु नई जानकारी वाली वीडियो ही सदैव बनाते है। हमारा निश्चित मत है कि राष्ट्र व धर्म की रक्षा विद्या से ही हो सकती है। लेकिन सावधान विद्या से घमंड/लोकेषणा/द्वेष आदि जैसे दोष भी आते है। अतः विद्यावान होकर संध्या-उपासना करें, भोगी नहीं योगी बनें।

प्यारे सहचरों, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व कमेंट करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 123 अमूल्य पुस्तकें (पीडीएफ free pdf) में दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रथम 10 प्रतिभागियों को विशुद्ध चारों वेद (संस्कृत-हिंदी भाष्य) दिए जाएंगे। पहले की भांति ये भी आपके घरों में सीधे पहुंचेंगे। चारों वेदों के 1 सेट का मूल्य 5300 रुपये है। यदि आप चाहे तो 5000 रुपये नकद भी ले सकते है।

साथियों इस प्रतियोगिता में भाग लेना इतना ही आसान व मजेदार है जितना आसान व मजेदार स्वादिष्ट भोजन करना है। हम आपको Thanks Bharat Youtube Channel की 51 वीडियो के लिंक देंगे। आपको अगले डेढ़ महीने तक वो वीडियो देखनी है और उनमें क्या महत्वपूर्ण है, वह विचार करना है। आपको वीडियो में दिए तथ्य या facts याद करने की आवश्यकता नहीं, क्योंकि हम प्रश्न वीडियो की मूल शिक्षा व उद्देश्य को लेकर पूछेंगे। हाँ, वीडियो को अच्छे से देखोगे तो ही अच्छे से विषय समझ पाओगे यह भी सत्य है।

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, 2076 विक्रमी व मनुष्य उत्पत्ति संवत् 1,96,08,53,120 अर्थात् 6 अप्रैल, 2019 को वैदिक नववर्ष के उपलक्ष पर सायं 6 बजे www.thanksbharat.com पर 10 प्रश्न डाल दिये जायेंगे। आप उन प्रश्नों के उत्तर केवल 1 घंटे तक दे पाएंगे। इसका अर्थ ये है कि 6 बजे से 7 बजे तक ही आपको वो प्रश्न दिखेंगे। फिर आप परीक्षा पत्र नहीं देख पाएंगे। आपको उन प्रश्नों के उत्तर कॉमेंट करके देने होंगे। विशेष ध्यान रखें कि सभी उत्तर देने के बाद अंत में अपना पूरा नाम, पता व फोन no अवश्य डालें। (लड़कियां अपना पता व फोन no हमें मेल करके भेजें thanksbharatmaa@gmail.com) ज्यादा लिखने के स्थान पर बुद्धिपूर्वक गहनता व गंभीरता से उत्तर देने पर विशेष ध्यान देवें। जितनी जरूरत उतना लिखें।

आप हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, यहूदी, पारसी, नास्तिक, देशी, विदेशी आदि कोई भी हों, इस परीक्षा में भाग ले सकते है। यदि मैं इस परीक्षा को संचालित नहीं करता तो मैं स्वयं भी इसमें भाग लेने का गौरव प्राप्त करता, किसी पुरस्कार के लिए नहीं, ज्ञान-विद्या-एकता-स्वावलंबन-भाईचारा-भारत के लिए।

आपको 51 अत्यंत महत्वपूर्ण वीडियो के link दिए जा रहे है जिनमें से प्रश्न पूछे जाएंगे। ये 51 वीडियो आपको Thanks Bharat की सभी वीडियो बार बार देखने की प्रेरणा देती रहेंगी। आप 6 अप्रैल, 2019 वैदिक नववर्ष (हिन्दू नववर्ष) तक इन 51 वीडियो को बार बार देखें व गहराई से चीजों का अवलोकन करके समझें।

  1. ईश्वर है या नहीं?
  2. आर्यों (हिन्दुओं) का सम्पूर्ण इतिहास
  3. रामायण कब हुई ?
  4. रामायण के पांच झूठ
  5. 33 करोड़ देवी देवताओं का सच
  6. झूठ बोलो भारत लूटो
  7. शिरडी साईं बाबा का सम्पूर्ण इतिहास
  8. हनुमान जी सूर्य खा गए का झूठ
  9. Cow Urine Magic
  10. अकबर महान या शैतान
  11. श्री श्री रविशंकर का धर्मिक घोटाला
  12. दुनिया का पहला राकेट लांचर
  13. Osho का धार्मिक महाघोटाला
  14. ब्रह्मकुमारियों का नंगा नाच
  15. Iskcon की कड़वी सच्चाई
  16. श्रीकृष्ण के योग vs गुरुघंटालों के योग
  17. हिन्दू महिलाएं पाप की देवी?
  18. Comedy Vs Reality
  19. ज्योतिष, भूत-प्रेत रहस्य
  20. आदि शंकराचार्य का इतिहास
  21. श्रीकृष्ण की नंगी गोपियों पर जवाब
  22. Christianity Fully Exposed
  23. Ved vs Bible अंग्रेजों के काले सांप
  24. सृष्टि कब बनी ?
  25. महाभारत युद्ध कब हुआ ?
  26. मांसाहारी हिन्दू कब थे?
  27. बौद्ध धर्म का सच
  28. क्या लव मैरिज करना पाप?
  29. 712-2019 तक का इतिहास
  30. ईश्वर का ज्ञान कौन सा? सब अपने को सच्चा बताते है, तो सच्चा कौन है?
  31. भूत प्रेत 12 मिनट में भागेंगे
  32. आपसी फूट का दर्दनाक अंत
  33. शुद्र व महिलाएं वेद शास्त्र पढ़ेंगी तो मारो
  34. शुद्र को पहचानों
  35. महाभारत में कब्र में क्यों दफनाएं वीर!
  36. How to teach children (गुरुकुलों की तरह)
  37. Best Motivational Video
  38. हवन कैसे करें? इसके पीछे का विज्ञान
  39. पुराणों का सच
  40. अब वेदों को जला देना चाहिए!
  41. वेद व हिन्दू भारत में ही क्यों?
  42. Veg vs Non Veg
  43. मनुस्मृति vs शरीया। कड़वी बात
  44. 58 देशों की मुस्लिम जनसंख्या ही हिन्दुओं की रक्षक!
  45. आर्यसमाज की सच्चाई
  46. शैतानी दीन के खात्मे की अंतिम कील
  47. PFI भारत की बर्बादी
  48. Is Tamil older than Sanskrit
  49. देवराज इंद्र नाटकों में और सच में!
  50. ओ३म् vs अल्लाह | कर्मफल व्याख्या |
  51. My life, My aim.

चार वीडियो परीक्षा से 1 सप्ताह पहले डाल दी जाएंगी। ये वीडियो देश के सभी घरों तक पहुंचनी अत्यंत आवश्यक है। इन वीडियो को बार बार धैर्य रखते हुए देखना उतना ही आवश्यक है जितना की आपका जीवित रहने के लिए भोजन करना आवश्यक है। साथियों, इस प्रतियोगिता की सूचना घर घर जाकर अवश्य देवें। पूर्ण ताकत झोंक दो। स्वयं हिस्सा लेवें व साथ में 10 लोगों को और प्रेरित करें। एक साथ हजारों लोग इसमें हिस्सा लेवें। यह भी एक रिकॉर्ड होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को अमूल्य व खोजनीय 123 फ्री pdf books दी जाएंगी। अब लड़ाई ज्ञान की है, विद्या की है, अस्तित्व की है, संस्कृति की है, स्वाभिमान की है, हमारे घरों की है, भारत देश की है। उठो, हे वीरों/हे वीरांगनाओं, जिस क्षेत्र में हो वही छा जाने का समय है। "सत्यार्थ-प्रकाश" प्रतियोगिता देश के युवाओं के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करेगी। Thanks Bharat Youtube Channel ने अच्छे लोगों के लिए, नौजवानों के लिए यूट्यूब का मार्ग खोल दिया है, #BeingRam चलाकर ट्विटर के रास्ते भी हमने खोल दिये, फेसबुक पर युवाओं की बाढ़ आ चुकी है। मैं सदैव कहता हूं कि अब क्रांति हथियारों से नहीं, विचारों से आती है। इस प्रतियोगिता और सत्य के विचारों को पहुंचा दो प्रत्येक मानवतावादी, सभ्य व अच्छे लोगों में, चाहे व अमीर हो या गरीब, सब कोई ज्ञानी हो, विद्यावान हो, सफल हो, तपस्वी हो, देशभक्त हो। जय आर्यावर्त। जय भारत। वैदिक धर्म की जय।

आपका राहुल आर्य

Previous article सर्वश्रेष्ठ कौन ? Sarvshreshth Kaun ? (How to buy this eBook)
Next article Big Bang Exposed with Facts

Leave a comment

Comments must be approved before appearing

* Required fields

x